HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: मल्ला महल प्रकरणः गिरफ्तारी से भड़के लोगों ने फूंका जिला...

ALMORA NEWS: मल्ला महल प्रकरणः गिरफ्तारी से भड़के लोगों ने फूंका जिला प्रशासन का पुतला; चौघानपाटा व एसएसपी दफ्तर पर जबर्दस्त नारेबाजी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

यहां मल्ला महल प्रकरण को लेकर धरना देने पहुंचे सांस्कृतिक-ऐतिहासिक धरोहर बचाओ संघर्ष समिति के दर्जनभर नेताओं की गिरफ्तारी से आक्रोश भड़क उठा। कांग्रेस समेत अलग-अलग संगठनों के लोगों ने यहां चौघानपाटा में एकजुट होकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन का पुतला फूंका। गिरफ्तार लोगों की रिहाई की पुरजोर मांग उठाई
दोपहर जैसे ही कलेक्ट्रेट में धरना देने गए लोगों की गिरफ्तारी होने की भनक लगी, तो संबंधित संगठनों के लोगों में आक्रोश के स्वर फूटने लगे। कुछ देर बाद कांग्रेस समेत कुछ अन्य संगठनों के लोग चौघानपाटा में जमा हुए। जहां उन्होंने एकजुट होकर गिरफ्तारी के विरोध में जिला प्रशासन के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की। इस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया और चेतावनी दी कि ऐसी मनमानी व तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी। बाद में यह लोग एसएसपी दफ्तर पहुंचे, जहां नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने पालिकाध्यक्ष को रिहा करने की पुरजोर मांग की।
इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, गुड्डू भोज, जनवादी महिला समिति की सुनीता पांडे, किसान सभा के आरपी जोशी, सालम समिति के राजेंद्र रावत, सभासद सचिन आर्या व हेम चंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र बिष्ट, संजय वाणी, सुनील कठायत, राजीव कर्नाटक समेत अन्य कई अन्य लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments