लालकुआं। पुलिस ने चेकिंग अभियान में दो तस्करों को 54 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
हल्दूचौड़ पुलिस ने मोटाहल्दू गोला नदी के किनारे हल्दूचौड़ से 54 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ रजत शर्मा पुत्र धर्मेश शर्मा व सोनू चौहान पुत्र नन्दलाल चौहान को गिरफ्तार किया। दोनों ही हल्दूचौड़ के जग्गी बंगर के रहने वाले है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक स्कूटी uk04AD 4906 बरामद की है। टीम में चौकी प्रभारी अजेन्द्र प्रसा, उपनिरीक्षक कमित जोशी, आरक्षी ललित सती मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें