HomeInternationalकनाडा : कार दुर्घटना में पांच भारतीय छात्रों की मौत

कनाडा : कार दुर्घटना में पांच भारतीय छात्रों की मौत

टोरेंटो। कनाडा के टोरेंटो में हुई एक कार दुर्घटना में पांच भारतीय छात्रों की मौत हो गयी है। कनाडा स्थित भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने सोमवार को इस दुर्घटना की पुष्टि की।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

भारतीय उच्चायुक्त ने ट्वीट कर बताया “टोरेंटो के निकट शनिवार को हुए एक दु:खद हादसे में पांच भारतीय छात्रों की मौत हो गयी है और दो अन्य घायल हो गये है। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। यहां भारतीय दल पीड़ितों के परिजनों की मदद के लिए लगातार उनके संपर्क में है।

दुर्घटना में मारे गये छात्रों की पहचार हरप्रीत सिंह (24) , जसपिंदर सिंह (21), करनपाल सिंह (22), मोहित चौहान (23) और पवन कुमार (23) के रूप में हुई है। यह पांचों माँट्रियल और ग्रेटर टोरेंटों में पढ़ाई कर रहे थे।

यह हादसा शनिवार को बेलेविले शहर से टोरेंटो को जोड़ने वाले राजमार्ग 401 पर हुआ ,जिसमें एक ट्रैक्टर ट्रॉलर और यात्री वेन की टक्कर हुई थी। सीबीसी न्यूज के अनुसार वैन में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि गंभीर रूस से घायल हुए वैन में सवार दो अन्य यात्र्रियों को इलाज के लिए लाया गया। इस दुर्घटना में मात्र ट्रैक्टर -ट्रॉला चालक ही सुरक्षित बचा। दुर्घटना के बाद राजमार्ग के पश्चिम की ओर जाने वाली साइड को 10 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।

उत्तराखंड : तेज रफ्तार कार से टकराई एंबुलेंस, सवार मरीज की मौत, कई घायल

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य योगी सरकार में बन सकतीं है डिप्टी सीएम

हादसा : हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रहा ट्रक नदी में गिरा, हरिद्वार के चालक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments