HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : तेज रफ्तार कार से टकराई एंबुलेंस, सवार मरीज की...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : तेज रफ्तार कार से टकराई एंबुलेंस, सवार मरीज की मौत, कई घायल

Ambulance collided with speeding car, patient died
हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

ADVERTISEMENTSAd

हरिद्वार में हुए एक अत्यंत दर्दनाक हादसे में एंबुलेंस के विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से हुई जबरदस्त भिडंत में मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार लोग भी घायल बताये जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत एक मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की कार से टक्कर हो गई और इस इस दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार मरीज की मौत हो गई। वहीं कार सवार यात्री भी घायल हैं। बताया जा रहा है कि सिडकुल स्थित Panasonic Company
की यूनिट वन में काम करने वाले जगजीत सिंह को अचानक पथरी का दर्द उठा, जिसके बाद Ambulances बुलाकर उसे तत्काल ही Bhoomanand Hospital के लिए रवाना किया गया।

एंबुलेंस रानीपुर झाल से यू टर्न लेकर मुड़ी ही थी कि हरिद्वार की ओर से दिल्ली की ओर जा रही कार ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से यह एंबुलेंस सड़क पर ही पलट गई, जिसमें दबकर मरीज की जान चली गई। वहीं एंबुलेंस के चालक, परिचालक व कार सवार यात्रियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments