HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रहा ट्रक नदी में गिरा, हरिद्वार के चालक...

हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रहा ट्रक नदी में गिरा, हरिद्वार के चालक की दर्दनाक मौत

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

यहां अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रहा एक ट्रक ​अनियंत्रित होकर पाडली के पास गहरी खाई में स्थित नदी में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में चालक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार हल्द्वानी—अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में एक ट्रक हरिद्वार में सामान छोड़ हल्द्वानी होते हुए अल्मोड़ा की ओर जा रहा था। इस बीच देर रात देर रात करीब 2 बजे यह ट्रक पाडली के पास अचानक अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरा।

ट्रक के खाई में गिरने की आवाज सुन आस—पास रहने वाले लोग सकते में आ गये। जब लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि एक ट्रक गहरी खाई में स्थित शिप्रा नदी में गिरा हुआ है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर खैरना चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कम्बोज, प्रयाग जोशी, राजेन्द्र गोस्वामी मौके पर पहुंचे।

जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया और घायल ट्रक चालक को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान तनवीर सैनी निवासी कनखल, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक एक कंपनी का मिनरल वॉटर लेकर अल्मोड़ा की ओर जा रहा था।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments