HomeCrimeUttarakhand : सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले दिल्ली के पर्यटकों पर...

Uttarakhand : सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले दिल्ली के पर्यटकों पर पुलिस ने की कार्रवाई, महिला वकील से भी की अभद्रता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

तल्लीताल/नैनीताल। पयर्टक नगरी नैनीताल घूमने आये दिल्ली के पर्यटकों को सड़क किनारे सार्वजनिक रूप से शराब पीकर एक महिला वकील के साथ अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सभी को पकड़ कर कोतवाली ले आई, जहां उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जानकारी के अनुसार गत दिवस दिल्ली से नैनीताल आये कुछ पर्यटक मार्ग में सार्वजनिक रूप से सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। तभी वहां से गुजर रही एक महिला अधिवक्ता की नजर उन पर पड़ी, जो कि हल्द्वानी से नैनीताल आ रही थीं। उन्होंने युवकों को जब ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने महिला अधिवक्ता व उनके गनर के साथ भी अभद्रता की। जिस पर अधिवक्ता ने पुलिस को सूचित किया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

इसके बाद तल्लीताल थाने से पुलिस ने आकर वहां बैठे 04 युवकों को उठाया और कोतवाली ले आई। थाना प्रभारी विजय मेहता के अनुसार इन युवकों ने उत्तराखंड आने से पहले स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकरण भी नही कराया था। इन युवकों में नरेला दिल्ली निवासी सुखबीर सिंह, राकेश, दिलबाग सिंह और विकास कुमार शामिल थे। इनके खिलाफ सुसंगत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही इन युवकों को आगे से ऐसा नही करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

Rudrapur Breaking : एसएसपी उधम सिंह नगर ने किये पुलिसकर्मियों के तबादले

अन्य खबरें

सिक्किम में खाई में गिरा सेना का ट्रक, तीन की मौत, मृतकों में ताड़ीखेत और रामनगर के दो जवानों शामिल

Big Breaking : रसोई पर फिर बढ़ा बोझ, सरकार ने फिर बढ़ायी एलपीजी की कीमती, घरेलू गैस सिलेंडर में 25 रूपये की बढ़ोत्तरी

Happy Doctors Day : डॉक्टर्स डे क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है

Uttarakhand : चटख धूप और भीषण गर्मी के बीच फिर आया मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की जताई सम्भावना

Haldwani : SSP ने किये 19 उप निरीक्षकों के तबादले, देखें पूरी सूची

Corona Update Uttarakhand: आज का कोरोना बुलेटिन जारी, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

उत्तराखंड : स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त, 1 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments