अब Corona infected को ठीक होने के 03 months बाद लगेगी वैक्सीन, Ministry of Health ने कोविड विशेषज्ञों की सिफारिशों को दी मंजूरी, जानिये और क्या तय हुए नए नियम…
राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह कोविड 19 वैक्सीन प्रशासन के सुझाव को मंजूरी देते हुए स्वास्थय मंत्रालय ने अब तय किया गया है कि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए व्यक्ति् को तीन माह बाद वैक्सीन लगेगी।
ADVERTISEMENTS
ज्ञात रहे कि National Expert Group on Vaccine Administration for COVID-19 (NEGVAC) की तरफ से दी गई सिफारिशों में यह कहा गया था कि कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों को 03 महीने के बाद ही वैक्सीन की डोज दी जाए। इस सुझाव को स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।
– जिन लोगों की Corona report पॉजिटिव आई है, उन्हें recovery के तीन महीने बाद vaccine की डोज दी जाएगी।
– Corona infected जिन्हें एंटीबॉडी या फिर Plasma दिया गया है, उन्हें भी अस्पताल से Discharge होने के तीन महीने बाद वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
– जो लोग पहली डोज के बाद Corona infected हुए हैं। उन्हें भी recovery के तीन महीने बाद ही कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी।
– ऐसे लोग जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें भर्ती किए जाने या ICU Care की जरूरत है। उन्हें भी Four to eight weeks तक वैक्सीन का इंतजार करना चाहिए। – Pregnant women को वैक्सीन देने को लेकर विचार किया जा रहा है. NTAGI की तरफ से इस मामले पर आगे की Information दी जाएगी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।