HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री धामी ने किया हिमस्खलन से प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण, जोशीमठ...

मुख्यमंत्री धामी ने किया हिमस्खलन से प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण, जोशीमठ पहुंचे

चमोली | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के माणा में हिमस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वह जोशीमठ पहुंचे।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को बताया कि, “सभी को बचाया जा रहा है। सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और जिला प्रशासन के जवान बचाव कार्य के लिए वहां मौजूद हैं। भारी बर्फबारी के कारण साइट को जोड़ने वाली सभी सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। हम जल्द से जल्द उन सभी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं जो अभी भी फंसे हुए हैं। जिन 14 श्रमिकों को आज बचाया गया, वे सभी सुरक्षित हैं, और उन्हें जोशीमठ लाया जा रहा है।” जिन बीआरओ मजदूरों को बचाया गया है उनमें से 3 का इलाज जोशीमठ के आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा है, अब तक फंसे हुए कुल 55 बीआरओ श्रमिकों में से 47 को बचाया जा चुका है। बचाव एवं राहत कार्य में सेना के 4 हेलिकॉप्टर को शामिल किया गया है, शेष 8 श्रमिकों की तलाश तेज कर दी गई है।

Chamoli Avalanche: बर्फ में फंसी जिंदगियों को बचाने की जद्दोज़हद

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments