HomeUttarakhandNainitalसराहनी : हल्द्वानी का यह school कोरोना काल में भी कायम रखे...

सराहनी : हल्द्वानी का यह school कोरोना काल में भी कायम रखे है उच्च शैक्षिक स्तर, वैंडी स्कूल ने निभाया Quality Education का वायदा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

कोरोना काल में जहां समस्त शिक्षण संस्थान बंद हैं वहीं ऐसी विषम परिस्थितियों में शिक्षाविदों के समक्ष बच्चों के पठन—पाठन कार्य में निरंतरता बनाये रखना किसी चुनौती से कम नही है। इन हालातों में हल्द्वानी के वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जिस तरह से अपने उच्च शैक्षिक स्तर को बनाये रखा है वह एक बड़ी मिसाल है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

यह कैसी विडंबना, बहू—बेटों, नाती—पोतों वाले बुजुर्ग मौत के बाद क्यों हो गये ‘लवारिस’!

उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष मार्च माह में लंबे समय तक लॉकडाउन से छात्र—छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई। हालांक आनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य हुए पर बच्चों को विद्यालय बंद होने से काफी दिक्कतें भी पेश आई। बाद में जब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई तो कुछ विद्यालय अल्प समय के लिए ही खुल पाये। आज पुन: covid curfew के दौरान लॉकडाउन जैसे ही हालात बने हुए हैं।
इन हालातों में भी यदि हल्द्वानी की बात करें तो वैंडी स्कूल ने संपूर्ण कोरोना काल में अपनी क्वालिटी एजुकेशन को बनाये रखा है।
विद्यालय प्रबंधक विकल बवाड़ी ने कहा कि वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में सतत संलग्न है। बीते पूरे साल बच्चों को विद्यालय जाने का अवसर नहीं मिला फिर भी विद्यार्थियों एवं गुरूजनों के पारस्परिक सहयोग एवं
प्रयासों से वर्ष भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड : 25 मई तक बढ़ाया जा सकता है covid curfew, फिलहाल जारी नही हुआ है कोई लिखित आदेश, आज देर शाम तक लिया जायेगा निर्णय

सामाजिक दूरियों का इससे बेहतर नज़ारा क्या हो सकता है कि गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण तो विद्यालय में किया गया परंतु गूगल मीट के माध्यम से पूरे विद्यालय के बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा समय-समय पर गतिविधियां हुई और कई सुखद अनुभव विद्यार्थियों की स्मृतियों में सदैव के लिए दर्ज हो गए।

विभिन्न प्रकार की सह शैक्षणिक कियाओं जैसे, लोक नृत्य, क्राफ्ट संबंधी प्रशिक्षण, वीडियो बनाना, प्रात: कालीन शारीरिक व्यायाम, योगाभ्यास आदि होना।

विद्यालय प्रबंधक विकल बवाड़ी ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक हर चुनौती के लिए तैयार हैं। बच्चों का सम्पूर्ण विकास किसी भी तरह से रूकना नहीं चाहिए।

Big News : उत्तराखंड में रूप बदल रहा कोरोना, दर्जन भर से ज्यादा Variant ढ़ा रहे कहर, पढ़िये पूरी ख़बर….

ब्रेकिंग न्यूज़ : श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

तूफ़ान ‘ताउ ते’ अपडेट : आज रात गुजरात तट से टकराने की आशंका, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीमें तैनात

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments