HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: ‘छलड़ी’ ने माहौल में बिखेरा उमंग व उल्लास का रंग

अल्मोड़ा न्यूज: ‘छलड़ी’ ने माहौल में बिखेरा उमंग व उल्लास का रंग

ADVERTISEMENTS

खोल्टा मोहल्ले में होल्यारों के पूरे दल ने घर-घर जाकर दिया आशीष

सीएनई न्यूज, अल्मोड़ा

नगर क्षेत्र में रंगों का पर्व ‘छलड़ी’ उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर के तमाम मोहल्लों में होल्यारों ने धूम मचाई। कहीं मोहल्ले के होल्यारों ने मंदिर में एकत्रित होकर छलड़ी मनाई, तो कई मोहल्लों में होल्यारों की टीमें घर—घर पहुंची। जहां होल्यारों ने अबीर-गुलाल व रंगों की बौछार करते हुए हर परिवार को आशीर्वाद देते हुए सुख-समद्धि की कामना की।

अल्मोड़ा के खोल्टा मोहल्ले में देवेंद्र फर्त्याल के आवास छलड़ी के समापन करते होल्यार।
अल्मोड़ा के खोल्टा मोहल्ले में देवेंद्र फर्त्याल के आवास छलड़ी के समापन करते होल्यार।

छलड़ी पर आज बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की टोलियों ने मोहल्ले—मोहल्ले में उमंग व उल्लास का रंग बिखेरा। जहां बच्चे आपस में एक—दूसरे पर रंग बिखेरने, पिचकारियां मारने और पानी उढ़ेलने में मस्त रहे, वहीं महिलाओं तथा पुरुषों की टोलियों ने होली गायन से समां बांधा। एक—दूसरे को अबीर—गुलाल का टीका लगाकर शुभकामनाएं दीं। छलड़ी शांतिपूर्ण ढंग से निपटी।

यहां खोल्टा मोहल्ले में होल्यारों की टोली ने होली गायन व नृत्य करते हुए पूरे माहौल में चार चांद लगा दिया। छलड़ी की पूर्व संध्या पर खोल्टा में होल्यारों ने जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) चन्दन सिंह बिष्ट के लोअर माल रोड स्थित आवास पर जुटकर बैठकी होली की शानदार महफिल जमाई।

अल्मोड़ा में छलड़ी की पूर्व संध्या पर खोल्टा मोहल्ले में जिला शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट के आवास पर जमी बैठकी होली महफिल।
अल्मोड़ा में छलड़ी की पूर्व संध्या पर खोल्टा मोहल्ले में जिला शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट के आवास पर जमी बैठकी होली महफिल।

बैठकी व छलड़ी पर खोल्टा में प्रकाश जोशी, विशन दत्त जोशी, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, दीपक चंद्र पंत, दीप चंद्र पांडे, प्रवक्ता चारु चंद्र पांडे, भुवन चंद्र जोशी आदि ने नृत्य से समां बांधा। होल्यारों में जिला शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह करायत, धन सिंह गैड़ा, जीएस बिष्ट, हयात सिंह बिष्ट, यशवंत सिंह ढौढियाल, जीवन चंद्र पंत, बलवंत सिंह बिष्ट आदि कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments