देहरादून। राह चलती युवती के पीछे पड़े बाइक चालक ने पहले हॉर्न बजाकर उसे परेशान किया। फिर जब युवती ने इसका विरोध किया तो अपनी तीन महिला साथियों व अन्य मित्रों की मदद से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी व व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
बताया जा रहा है कि 27 अप्रैल की शाम एक लड़की बाजार से घर जा रही थी। इसी बीच पीछे से एक बाइक चालक आया और बार—बार हॉर्न बजा लड़की को तंग करने लगा। लड़की ने जब शोर मचाया तो उसने अपनी तीन महिला मित्रों को फोन पर बुला लिया। फिर इन चारों ने मिलकर लड़की की पिटाई कर दी। इस बीच तमाम लोग मौके पर आ गये और बीच—बचाव किया। इसी दौरान बाइक चालक चांद ने अपने साथी मेहताब, फरीद और सलीम को मौके पर बुलवाया और उसकी दोबारा युवती की पिटाई करवाई। पुलिस ने फिलहाल आरोपी व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की विस्तृत जानकारी नही मिल पाई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।