HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर जिले में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, बारिश के चलते डीएम...

बागेश्वर जिले में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, बारिश के चलते डीएम का आदेश

बागेश्वर समाचार | जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने भारी बारिश की चेतावनी के चलते कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 10 अगस्त को अवकाश घोषित किया हैं। यानी कल गुरुवार को जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंग

जिलाधिकारी बागेश्वर के जारी आदेश में कहा गया है कि, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 9 अगस्त को सायं 6 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 अगस्त 2023 को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा व गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। खबर जारी है…

छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत कल 10 अगस्त 2023 (गुरुवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है। अत: मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए जनपद बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेगें। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। नीचे देखें आदेश…

हल्द्वानी में बारिश ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तस्वीरों में देखें… हालात कैसे हुए अस्त-व्यस्त Click Now
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments