सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी : अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चोपड़ा के पास एक कार और सामने से आ रहे पिकअप कंटेनर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप कंटेनर संख्या UK 07 CD 0325 अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। वाहन को मंजूर अहमद, पुत्र महबूब अहमद, निवासी अब्दुल्ला बिल्डिंग, हल्द्वानी चला रहे थे।

इसी दौरान विपरीत दिशा से सुयालबाड़ी की ओर से अल्मोड़ा जा रही टोयोटा कार संख्या UP 32 BK 2082 चोपड़ा के समीप सामने से आ रहे पिकअप कंटेनर से सीधे टकरा गई। कार को पवन मेहरा, निवासी कसार देवी, अल्मोड़ा चला रहे थे।
दोनों वाहनों को भारी नुकसान
टक्कर के बाद दोनों वाहनों के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि दुर्घटना के बावजूद दोनों वाहनों में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। इस कारण एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली।
दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे में दोनों वाहनों को ही नुकसान होने की सूचना है।



