उधम सिंह नगर जिले की तीन तहसीलों में दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

रुद्रपुर समाचार | उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी में भारी बारिश का ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है, इसी संभावना को देखते हुए उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में आज 10 और 11 अगस्त को जिले की तहसील सितारगंज, उप तहसील नानकमत्ता एवं खटीमा के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया हैं। यानी आज गुरुवार और शुक्रवार को इन तीन तहसील अंतर्गत सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। नीचे देखें आदेश…
जारी आदेश में बताया गया कि, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा 9 अगस्त को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 05 दिनों तक जनपद ऊधम सिंह नगर में अत्याधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। खबर जारी है…
वर्तमान में तहसील सितारगंज, उप तहसील नानकमत्ता एवं खटीमा अंतर्गत अत्याधिक जलभराव हो गया है। उक्त कारणों से चलते जनपद की संवेदनशील तहसील सितारगंज, उप तहसील नानकमत्ता तथा खटीमा के समस्त विद्यालय में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 10 व 11 अगस्त 2023 (गुरूवार और शुक्रवार) को उक्त तीनों तहसीलों के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। शिक्षक / कार्मिक / सहायिका विद्यालय व केन्द्रों में उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा। नीचे देखें आदेश…

हल्द्वानी में बारिश ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तस्वीरों में देखें… हालात कैसे हुए अस्त-व्यस्त Click Now |
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now |