उत्तराखंड : कल 10 अगस्त को इस जिले में भी स्कूलों की छुट्टी

0
कल बंद रहेंगे हल्द्वानी के निजी मान्यता प्राप्त स्कूल
सांकेतिक तस्वीर

चम्पावत समाचार | उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है, वहीं चम्पावत जिले में भारी बारिश की चेतावनी के बाद कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 10 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया हैं। यानी कल गुरुवार को चम्पावत जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।


ADVERTISEMENTS

जारी सूचना के मुताबिक, मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए छात्र-छात्राओं व नौनिहालों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी जिलाधिकारी/अध्यक्ष, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत हेमन्त कुमार वर्मा ने 10 अगस्त को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now
हल्द्वानी में बारिश ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तस्वीरों में देखें… हालात कैसे हुए अस्त-व्यस्त Click Now
ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें