उत्तराखंड में आज कोरोना विस्फोट हो गया है। आज यहां 7 हजार 783 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 127 लोगों की जान कोरोना ने ले ली है।एक्टिव केस 59 हजार 526 पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले में 240, चमोली में 283 चंपावत में 245, देहरादून में 2771 हरिद्वार में 593 नैनीताल में 956, पौड़ी गढ़वाल में 263, पिथौरागढ़ में 225, रुद्रप्रयाग में 143, टिहरी गढ़वाल में 504 और उधम सिंह नगर में 1043 तथा उत्तरकाशी में 240 नए लोग संक्रमण की चपेट में आये हैं। अपने जनपद का हाल आप नीचे दिये गये चार्ट में देख सकते हैं —
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।