HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज़ : नया स्ट्रेन मिलने के बाद लंदन से आई फ्लाइट...

ब्रेकिंग न्यूज़ : नया स्ट्रेन मिलने के बाद लंदन से आई फ्लाइट में मिले सात कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। लंदन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने से पूरी दुनिया दहशत में है। ऐसे में वहां से लौटी दो फ्लाइट में सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से एक फ्लाइट बीती रात दिल्ली पहुंची। जिसमें 266 लोगों में से पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। वहीं, दो पॉजिटिव केस कोलकाता में मिले हैं। ये रविवार को लंदन से कोलकाता आए थे। दिल्ली में पाए गए संक्रमितों के सैम्पल रिसर्च के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (NCDC) भेजे गए हैं। सभी पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स को आइसोलेशन में रखा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस बीच, मुंबई में भी लंदन से लौटीं दो फ्लाइट के यात्रियों को एयरपोर्ट से सीधे होटल ले जाया गया। उन्हें यहां आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि, कुछ यात्रियों ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। लंदन में हाल ही में कोरोना का नया स्ट्रेन (बदला रूप) मिला है। इसे पहले से 70% ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments