माँ वैष्णो देवी मन्दिर डोबा में राम कथा भक्ति यज्ञ 01 मार्च से, दस दिवसीय आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा यहां ग्राम डोबा स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में मंगलवार 01 से 10 मार्च, 2022 तक राम कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां ग्राम डोबा स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में मंगलवार 01 से 10 मार्च, 2022 तक राम कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। इससे पूर्व 01 मार्च को विशाल कलश यात्रा निकलेगी।

आयोजकों ने बताया कि माँ स्याही देवी एवं आराध्य कुल देवताओं की कृपा व पितरों की सत्प्रेरणा से माँ वैष्णो देवी का 80 वाँ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में माँ वैष्णो देवी मन्दिर ग्राम-डोबा में यह आयोजन होने जा रहा है। जिसमें कथा प्रवक्ता पं० ख्याली राम तिवारी (गोविन्दपुर) होंगे। यह आयोजन मंगलवार, 01 मार्च 2022 से 10 मार्च 2022 वृहस्पतिवार तक जारी रहेगा।

नित्य प्रातः 08 बजे से 11 बजे तक पञ्चाङ्ग पूजन, मूल पाठ जप आदि होंगे। दोपहर 12:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक कथा रसपान ​किया जायेगा। सायं 4:30 बजे से आरती, प्रसाद वितरण व भजन आदि होंगे। 10 मार्च 2022 हवन पूर्णाहुति प्रातः 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 12 बजे से कथा महात्म्य, पोथी पूजन, व्यास पूजन एवं कन्या पूजन होगा। जिसके बाद दोपहर 02 बजे से भण्डारा
होगा।

इससे पूर्व कलश यात्रा 01 मार्च 2022 मंगलवार को प्रात: 08 बजे माँ वैष्णो मन्दिर (डोबा) अल्मोड़ा से आरम्भ होकर शिव मंदिर (नौला) से जल भरकर देवी मन्दिर (धूनी) से वापस वैष्णो मन्दिर को प्रस्थान करेगी। आयोजन में मार्गर्शन कृष्णदास महाराज शास्त्री, नैनीपुल वाले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *