HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : गंदगी पर 17 हजार से अधिक का चालान, 35 से...

नैनीताल : गंदगी पर 17 हजार से अधिक का चालान, 35 से अधिक दुकानों का अतिक्रमण हटाया

नैनीताल | जिलाधिकारी वंदना के निर्देश के क्रम में आज शुक्रवार को नैनीताल शहर में गंदगी, अतिक्रमण और अवैध रूप से संचालित फड़, व्यवसाय के विरुद्ध लगभग 3 से 4 घंटे का अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTSAd

इस अभियान के दौरान 35 से अधिक दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया जो स्थायी रूप से अतिक्रमण किया गया था। ऐसे 24 लोगों का लगभग 17 हजार से अधिक का गंदगी का चालान किया गया और 12 से अधिक फड़ व्यवसायों का सामान जब्त किया गया।

अवैध रूप से पार्क हो रही किराये वाली साइकिलों को मॉलरोड से सीज किया गया। शहर से दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। दो होटल व्यवसाय जिनके द्वारा घरेलु सिलेंडर प्रयोग में लाया जा रहा था उनके सिलेंडर सीज करते हुए आवश्यक उत्पाद अधिनियम के तहत उनके ऊपर चालानी कार्यवाही की गई। एक दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़े जाने पर एक बोतल और दो क्वाटर सीज करते हुए उनके खिलाफ भी चालानी कार्यवाही की गई।

इसी तरह अन्य क्षेत्रों में मालरोड से तल्लीताल तक यह अभियान चलाया गया और आगे भी चलाया जायेगा। तल्लीताल में नैनीताल रोड में रेता बेचने दुकानदार के विरुद्ध खनन अधिनियम में अवैध भण्डारण की चालानी चलानी कार्रवाही करते हुए 60 कट्टे सीज किए गए।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी राहुल साह, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ मल्लीताल कोतवाल, ट्रॉफिक इंचार्ज आदेश कुमार सहित अन्य सम्बधित अधिकारी मौजूद रहे।

बागेश्वर : एक साथ जली 7 चिताय, तीन गांव में; हर तरफ गमगीन माहौल

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments