सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा में 24 घंटे के भीतर कुल 210 नए कोरोना पॉजिटिव केस आये हैं, वहीं 03 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना से अब तक यहां 56 लोगों की जान चली गई है तथा 6341 अब तक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 4913 स्वस्थ भी हुए हैं।
ADVERTISEMENTS
आज मिले संक्रमितों में विकासखण्ड लमगड़ा से 31, सल्ट 10, ताड़ीखेत 13, धौलादेवी 20, ताकुला 37, भैसियाछाना 02, धौलादेवी 2, रानीखेत लोकल 21, हवालबाग 6, सोमेश्वर 3 केस शामिल हैं। 7 केस लोधिया बैरियर से हैं। 58 केस अल्मोड़ा लोकल व आसपास के स्थानों से हैं। जिनमें चौघानपाटा, राजपुरा, चम्पा नौला, धारानौला, खत्याड़ी, चीनाखान, खोल्टा, रानीधारा, दुगलखोला, स्यालीधार, कसार देवी, पपरशैली, पोखरखाली, पुलिस लाइन, नरसिंहबाड़ी, मकेड़ी, कर्नाटक खोला, पाण्डेखोला, जाखनदेवी, सरकार की आली, लोअर मॉल रोड, शैल आदि स्थानों से हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।