उत्तर प्रदेश में कोरोना कहर बनकर टूट रहा है। बीते 24 घंटे में यहां 352 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई है। वहीं एक दु:खद सूचना भी आई है। यहां एटा जिले के एएसपी क्राइम राहुल कुमार की भी होम आइसोलेशन में रहने के दौरान मौत हो गई है। वह बीते दिनों पंचायत चुनाव की ड्यूटी करने के बाद कोरोना से संक्रमित हो गये थे। घर पर ही चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा था।
ADVERTISEMENTS
कोरोना संक्रमित होने के बावजूद वह अपनी सेहत का पूरा ध्यान रख रहे थे। सुबह जब वह कसरत में जुटे थे तभी नीचे गिर पड़े। आनन—फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एएसपी राहुल कुमार की दो बेटियां हैं। इधर जिलाधिकारी डॉक्टर विभा चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने उनके निधन पर दु:ख प्रकट किया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में यहां 2 लाख 72 हजार 568 कोरोना के एक्टिव केस हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।