HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER BREAKING: खेत से गेहूं का गट्ठर ला रही महिला पर बंदरों...

BAGESHWER BREAKING: खेत से गेहूं का गट्ठर ला रही महिला पर बंदरों के झुंड का हमला, 108 सेवा से महिला को ले जाना पड़ा अस्पताल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की धमकी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
गरुड़ ब्लाक के दर्शानी गांव में कटखने बंदरों के झुंड ने आज एक महिला पर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। महिला खेतों से गेहूं का गट्ठर लेकर लौट रही थी। ग्रामीणों ने आकर बंदरों का झुंड भगाया। महिला को छह टांके लगे हैं।

गरुड़ तहसील के दर्शानी गांव निवासी जानकी देवी पत्नी दानी राम (30 वर्ष) खेतों से गेहूं का गट्ठर लेकर अपने घर लौट रही थी। तभी राह में मंडरा रहे बंदरों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। महिला के सिर, हाथ व पैर में काट डाला। महिला ने हो-हल्ला मचाया, तो आसपास से ग्रामीणों ने आकर बमुश्किल बंदरों को भगाया। घायल महिला को 108 सेवा से परिजन सीएचसी बैजनाथ ले गए। जहां डाक्टरों ने उसका उपचार किया और महिला के सिर, पैर व हाथ में छह टांके लगे हैं।

अब शादियों में एकट्ठा नही होंगे 25 से अधिक लोग, डीएम खुद घटा सकते हैं बाजार खुलने की समय सीमा, पढ़िये और क्या हैं नये आदेश…..👇

उल्लेखनीय है कि तहसील गरुड़ में बंदरों का हमला रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बंदर जहां फल-सब्जियों व खेतों को क्षति पहुंचा रहे हैं, वहीं दुकानों में झपटकर कीमती सामान उठाकर फेंक रहे हैं और भगाने पर हमलावर हो रहे हैं। दर्शानी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट उमेश पांडे, भोला दत्त पांडे, विनोद जोशी, मोहन चंद्र पांडे, शंकर दत्त जोशी आदि ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल महिला को मुआवजा देने और बंदरों के आतंक से शीघ्र निजात दिलाए जाने की मांग की है। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर वन विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Uttarakhand : अब कोरोना संक्रमण के इंसानों से जानवरों में फैलने का खतरा ! प्रदेश के समस्त चिड़ियाघर, राष्ट्रीय पार्क, वन्य जीव विहार जनता के लिए बंद, किसी किस्म की पर्यटन या शोध ​गतिविधि पर भी रोक

Big Breaking Almora : विवाह समारोह में शिरकत करने आईं प्रोफेसर की Corona से मौत, दो अन्य ने भी treatment के दौरान तोड़ा दम

हृदयविदारक : यहां हंसते—खेलते परिवार पर पड़ी corona की काली नज़र, बच्चों के सर से उठ गया मां—बाप का साया, Suicide करने चल दिये बच्चे, पुलिस की तत्परता आई काम

Big Breaking : उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 24 घंटों में 107 की मौत, 5 हजार 493 नए केस, देहरादून में टूटा रिकार्ड, आज मिले 2 हजार 266 संक्रमित

Big Breaking Ranikhet : एक ही इलाके से 22 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भागरमाली बस्ती माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

Corona का कोहराम : Australia ने जारी किया फरमान India से आये तो डाल देंगे जेल, अपने citizens पर भी रहम नही

BREAKING: बागेश्वर में एक और कोरोना मरीज की मौत, मौतों की संख्या हुई 22

BAGESHWER BIG NEWS: जनेऊ संस्कार के दौरान हुए मामूली विवाद में गई एक की जान, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Breaking News : अल्मोड़ा में सिर्फ 24 घंटे में मिले 196 नए संक्रमित, दो की मौत, 01 हजार 124 एक्टिव केस

BAGESHWER NEWS: बागेश्वर का कठायतबाड़ा क्षेत्र माइक्रो कंटोंमेंट जोन घोषित

National News : बीते 24 घंटे में 4 लाख नए मरीज, 3,521 ने तोड़ा दम, देश में एक्टिव केस 32 लाख से अधिक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments