Uttarakhand Board High School Inter Result 2025 LIVE | उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है, परीक्षार्थी अपना परिणाम उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट ubse.co.in और ubse.uk.gov.in देख सकते हैं। इस बार परिणाम पिछले साल की तुलना में दस दिन पहले घोषित किया गया है।

देखिए पूरा VIDEO

Download Class 10th Result Click Here
Download Class 12th Result Click Here
Uttarakhand Board Result 2025 Live: इन लिंक पर देखें रिजल्ट
हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह ने टॉप किया है। उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। इंटर में देहरादून की अनुष्का ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उत्तराखंड बोर्ड में इंटर का कुल परीक्षाफल 83.23 फीसदी रहा है। इसमें छात्र 80.10 फीसदी पास हुए हैं, जबकि 86.20 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।
परीक्षाओं के लिए राज्य में 49 एकल व 1196 मिश्रित कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें से 165 संवेदनशील व पांच अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा 21 फरवरी से आरंभ होकर 11 मार्च तक हुई थी। जबकि मूल्यांकन कार्य 21 मार्च से चार अप्रैल तक हुआ था। परिणाम के साथ ही वर्ष 2024 की सुधार परीक्षा द्वितीय का रिजल्ट भी घोषित होगा।

