HomeBreaking NewsBig Breaking : उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा भी हुई निरस्त, शिक्षा मंत्री...

Big Breaking : उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा भी हुई निरस्त, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

CBSE व ICSE की इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा रद्द होने के बाद अब उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड की तर्ज पर ही उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को रद्द किया गया है। छात्रों को उसी के अनुसार प्रमोशन भी दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि छात्र हितों को व शिक्षक हित को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्री ने जारी संबोधन में कहा है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कोरोना महामारी के दृष्टिगत परीक्षार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा और बचाव हेतु उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने का निर्णय लिया है।

समस्त विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की वह कामना करते हैं। विद्यार्थियों का भविष्य और उनका स्वास्थ्य, प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।

Big Breaking, Uttarakhand : शासन ने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के किये तबादले

सीबीएसई व आईसीएसई के बाद उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा भी निरस्त, बोले शिक्षा मंत्री ”विद्यार्थियों की सुरक्षा—स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नही…”

उत्तराखंड ब्रेकिंग : व्यापारी हित में बाजार खुलने की दी जा सकती है अनुमति, सरकार कर रही विचार मंथन

उत्तराखंड : कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस आरक्षी निलंबित, समय से प्रसारित नही की लड़की के अपहरण जैसे गम्भीर मामले की सूचना

जिला कारागार के वरिष्ठ सहायक ​की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

एलोपैथिक डॉक्टरों के बाद अब ज्योतिष शास्त्र पर बरसे स्वामी रामदेव, कहा ”बहकाते रहते हैं, इनकी भी है एक लाख करोड़ की इंडस्ट्री”

हल्द्वानी : 500 बेड वाले कोविड अस्पताल का सीएम ने किया शुभारंभ

रोचक ख़बर : यहां शादी वाले घर में नकली दुल्हन की एंट्री से मचा बवाल, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments