Big Breaking, Uttarakhand : जिला कारागार के वरिष्ठ सहायक ​की संदिग्ध मौत, कार्यालय कक्ष में पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

0
Haridwar: Dead body of youth found in stone crusher under suspicious circumstances.
सांकेतिक फोटो

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

देहरादून के जिला कारागार से एक बड़ी ख़बर आई है। यहां जेल के आवासीय परिसर में वरिष्ठ सहायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। उनकी लाश कार्यालय में लगे पंखे से झूलती पाई गई है।

रोचक ख़बर : यहां शादी वाले घर में नकली दुल्हन की एंट्री से मचा बवाल, पढ़िये पूरी ख़बर….

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ सहायक जेल धीरज शर्मा का शव आज सुबह आवासीय परिसर में स्थित कार्यालय कक्ष में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर सीओ दीपक सिंह प्रेमनगर की पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे।

जहां उन्होंने आवश्यक पूछताछ की। मौके पर फोरेंसिक व फिंगर प्रिंट टीम को भी बुलाया गया है। घटना स्थल से जुटाए फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य उठाये जा रहे हैं। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

सीबीएसई व आईसीएसई के बाद उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा भी निरस्त, बोले शिक्षा मंत्री ”विद्यार्थियों की सुरक्षा—स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नही…”

जेल के आवासीय परिसर में वह परिवार के साथ ही रहते थे। पुलिस ने फिलहाल आत्महत्या के कारणों या अन्य किसी प्रकार का कोई खुलासा नही किया है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Big Breaking, Uttarakhand : शासन ने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के किये तबादले

उत्तराखंड ब्रेकिंग : व्यापारी हित में बाजार खुलने की दी जा सकती है अनुमति, सरकार कर रही विचार मंथन

उत्तराखंड : कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस आरक्षी निलंबित, समय से प्रसारित नही की लड़की के अपहरण जैसे गम्भीर मामले की सूचना

जिला कारागार के वरिष्ठ सहायक ​की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

एलोपैथिक डॉक्टरों के बाद अब ज्योतिष शास्त्र पर बरसे स्वामी रामदेव, कहा ”बहकाते रहते हैं, इनकी भी है एक लाख करोड़ की इंडस्ट्री”

हल्द्वानी : 500 बेड वाले कोविड अस्पताल का सीएम ने किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें