UK Board Result 2022 : 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट कल होगा जारी

Uttarakhand Board Result 2022 | UK Board Result 2022 रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी…

Uttarakhand Board Result 2022 | UK Board Result 2022

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने की डेट घोषित कर दी है।

6 जून को जारी होगा 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) कल सोमवार 6 जून को शाम 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित करेगा। रामनगर विद्यालय शिक्षा परिषद कार्यालय में शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत बोर्ड का रिजल्ट घोषित करेंगे।

इस बार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 के मध्य प्रदेशभर के 1333 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें करीब ढाई लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 13 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 अप्रैल 2022 से 09 मई 2022 के मध्य सम्पन्न किया गया। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान टिप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

छात्र यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

ऐसे करें चेक | ubse.uk.gov.in

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर UK Board 10th 12th रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। सर्च करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। फिर इसे नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट : 10वीं में मुकुल सिलस्वान और 12वीं में दिया राजपूत ने किया उत्तराखंड टॉप

जारी हुआ 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट | Uttarakhand Board Result 2022

भारत के इस गांव में भीषण जल संकट : आज की जनरेशन को यह वीडियो खास संदेश देता है

9 Replies to “UK Board Result 2022 : 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट कल होगा जारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *