HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, अपडेट : खाई में गिरी बारातियों की मैक्स, दूल्हे के...

बिग ब्रेकिंग, अपडेट : खाई में गिरी बारातियों की मैक्स, दूल्हे के भाई सहित दो गंभीर हल्द्वानी रेफर

अल्मोड़ा। यहां बारात के वाहन में खाई में गिरने से कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि लमगड़ा के ग्राम दाड़ के राजू कनवाल का विवाह भनोली में संपन्न हुआ। बारात आज वापास लौट रही थी कि अचानक घंटिका मंदिर के पास, चलनीछीना में मैक्स संख्या यूके 01 टीए 0866 के स्टेयरिंग में कोई दिक्कत आ गई और मैक्स खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन में चालक सहित सवार कुल 5 लोग घायल हो गये। जिमें से 2 को अल्मोड़ा तथा दो को हल्द्वानी रेफर किया गया है, जबकि एक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि शिवराज कनवाल और बब्लू कनवाल को अल्मोड़ा, चालक गोविंद डसीला और दूल्हे के बड़े भाई दीपक कनवाल को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। वहीं वाहन में ही सवार केदार कनवाल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

पूर्व प्रेषित ख़बर —

खाई में गिरी बारात की मैक्स, आधे दर्जन के करीब बाराती घायल

अल्मोड़ा। यहां भनोली के पपलो गांव से वापस लौट रहा एक बारात का वाहन यहां चलनीछीना के निकट अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में वाहन में सवार करीब आधे दर्जन बाराती घायल हो गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां धौलादेवी ब्लॉक अंतर्गत चलनीछीना में आज शाम अचानक स्टेयरिंग फेल हो जाने से एक बारात की मैक्स खाई में जा गिरी। वाहन गिरते ही उसमें सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। यह बारात की मैक्स भनोली के पपलो गांव से वापस लौट रही थी। इस बीच स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और पहले उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 2 घायलों को अल्मोड़ा रेफर कर​ दिया गया है।

इस ख़बर में हमारी नजर लगातार बनी हुई है, जुड़े रहिये सीएनई से —

अल्मोड़ा की कुछ अन्य ख़बरें —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments