ADVERTISEMENTS
अल्मोड़ा। अवैध रूप से रेता परिवहन करने पर एक डम्पर वाहन को सीज किया गया है। चालक पुलिस को डम्पर के कोई कागजात नही दिखा सका। प्रभारी कोतवाली अल्मोड़ा सन्तोष कुमार देवरानी द्वारा के एनटीडी के पास डम्पर को चैक किये जाने पर चालक किशन सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी ग्राम जमराणी बैण्ड अल्मोड़ा को अवैध रूप से रेता परिवहन करते पाया गया। उसके द्वारा कोई कागजात भी नहीं दिखाये गये। जिस पर उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 3/181/192/207 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए डम्पर को सीज कर अवैध रेता परिवहन के सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु रिपोर्ट एसडीएम अल्मोड़ा को प्रेषित की गयी है।
ADVERTISEMENTS

