HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कानि संदीप कुमार और भतरौंजखान के देवेश खुल्बे कोरोना वॉरियर्स...

अल्मोड़ा : कानि संदीप कुमार और भतरौंजखान के देवेश खुल्बे कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। ऐसे पुलिस कार्मिक एवं आम नागरिक जो लाॅक डाउन के दौरान कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव एवं ड्यूटी लगन मेहनत से करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर लगातार कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं, उन्हें एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हर रोज सम्मानित किया जा रहा है। आज ऐसे ही दो कोरोना योद्धाओं को कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया गया। पुलिस लाईन कांस्टेबल संदीप कुमार द्वारा लाॅकडाउन के दौरान अन्य विभागों से आवश्यकीय डाक प्रपत्रों को आदान-प्रदान किये जाने एवं पुलिस कार्यालय से अन्य जनपदों को भेजी जाने वाली दवाइयों को सम्बन्धित बैरियरों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई गयी तथा भतरौजखान के ग्राम हउली निवासी देवेश खुल्बे पुत्र दयानन्द खुल्बे द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु आमजन को लगातार सामाजिक डिस्टेंसिंग का पालन कराने हेतु जागरूक करते हुए गरीब एवं असहाय लोगों की मदद की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments