HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: व्यापार मंडल ने दी आमरण अनशन व बाजार बंदी की की...

बागेश्वर: व्यापार मंडल ने दी आमरण अनशन व बाजार बंदी की की कड़ी धमकी

ADVERTISEMENTS

👉 झूला पुल बंद रखे जाने से आक्रोश, वीआईपी व वीवीआईपी के विरोध का निर्णय

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: सरयू नदी में बने झूला पुल को आवाजाही के लिए नहीं खोले जाने पर व्यापार मंडल ने कड़ी आपत्ति जताई है। विरोध में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने 13 जनवरी से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। इसी दिन से अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद रखने की चेतावनी भी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि यदि पुल नहीं खोला गया, तो मेले में आने वाले हर वीआईवी व वीवीआईपी का विरोध होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

अध्यक्ष कवि जोशी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी 111 साल पुराना ऐतिहासिक झूला पुल बंद है। कई बार जिला प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद भीं अभी तक झूला पुल नहीं खुल पाया है। जोशी ने कहा कि हमारे हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार ब्रह्म पत्थर की परिक्रमा करके अंतिम यात्रा सरयू गोमती घाट में लाने की मान्यता है।

झूला पुल एक साल से बंद होने के कारण बागेश्वर की जनता को अपनो की अंतिम यात्रा घाट तक लाने के लिए लगातार कई दिक्कतों का सामना करना पर रहा है। साथ में झूला पुल से जुड़े सभी व्यापारियों के व्यापार में भी एक साल से लगातार नुकसान हो रहा है। जिस कारण उनकी बैंको की किस्त और कई व्यापारियों के लिए रोजी रोटी का संकट आ गया है। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी जिला प्रशासन के खिलाफ आमरण अनशन करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments