HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कैंपस निदेशक से मिले एबीवीपी कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंपा

बागेश्वर: कैंपस निदेशक से मिले एबीवीपी कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंपा

ADVERTISEMENTS

👉 परीक्षाफल में त्रुटियां दूर करने समेत अन्य मांगों पर चर्चा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बद्रीदत्त पांडे कैंपस की छह सूत्रीय समस्याओं को लेकर अभाविप कार्यकर्ता कैंपस निदेशक से मिले। उन्होंने छात्रों के परीक्षाफल में आ रही त्रुटियों को जल्द दूर करने की मांग की। त्रृटियां दूर नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश सहमंत्री सौरभ जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गुरुवार को कैंपस पहुंचे। यहां निदेशक डॉ. दीपा कुमारी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि कैंपस में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। पानी के अभाव में कैंपस में आने वालों को खासी परेशानी हो रही है। इसके अलावा सामान्य जाति के लिए बने छात्रावास सुचारू करने, कैंपस में बहुद्देशीय भवन हाल अन्य जीर्ण शीर्ण भवन ठीक करने तथा पुस्तकालय व वाचनालय को सुचारू करने की मांग की। इसके अलावा कैंपस में वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग निर्माण की मांग की। इस मौके पर उपाध्यक्ष शिवपूजन तिवारी, लोकेंद्र धपोला, सचिव रोहत, गौरव जोशी, खजान टंगड़िया, अक्षय, नितिन गुरुरानी, विक्रम दानू, हरेंद्र दानू भूपेंद्र रैखोला आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments