HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : पर्यटक सीजन में गंदे पानी से पट गया बाजार का...

रानीखेत : पर्यटक सीजन में गंदे पानी से पट गया बाजार का यह इलाका, फैली दुर्गन्ध

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

⏩ सीवरेज टैंक में लीकेज के बाद ओवरफ्लो

⏩ व्यापारियों—आम नागरिकों की भारी फजीहत

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

⏩ सफाई कार्य शुरू होने पर मिली राहत

👉 रानीखेत से गोपाल नाथ गोस्वामी की रिपोर्ट

रानीखेत में जहां इन दिनों पर्यटक सीजन चल रहा है और ईद का पर्व है, वहीं अचानक आज सुबह सीवर टैंक अचानक ओवरफ्लो हो जाने से तमाम गंदगी मुख्य सड़क मार्ग पर बिखर गई। तेज बदबू से आम लोगों का जहां सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया, वहीं तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठानों के ठीक सामने गंदे—बदबूदार पानी के भराव से बड़ी दिक्कत पैदा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की सुबह अचानक सुभाष चौके से कुछ आगे मुख्य बाजार में सुबह के समय तीव्र दुर्गन्ध फैलने शुरू हो गई। जब व्यापारियों ने मौके पर आकर देखा तो पाया कि उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आगे और सड़क मार्ग पर हर तरफ गंदा—बदबूदार पानी बह रहा था। जिससे आम नागरिक, पर्यटक व व्यापारीगण खासे परेशान हो गए।

मालूमात करने पर यह भी पता चला कि यह गंदा पानी सीवर टैंक से आ रहा है, जो कि तहसील परिसर का है। यह भी पता चला कि पानी का बहाव रात से ही शुरू हो चुका था, लेकिन इसका पता लोगों को सुबह के वक्त लग पाया। जिसके बाद स्थानीय दुकानदार व अन्य लोगों मामले की सूचना कैंट प्रशासन को दी।

सूचना मिलने के बाद स्वच्छता अधिकारी अजय प्रताप तत्काल मौके पर पहुंचे और पानी के रिसाव की जांच की। उन्होंन बताया कि पानी का रिसाव दुर्घटनावश भी हो सकता है। यह भी सम्भावना है कि किसी स्तर पर लापरवाही हुई हो। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी और जुर्माना वसूला जायेगा। इसके बाद कर्मचारियों की मदद से रिस रहे पानी की सफाई कराई गई। स्वच्छता कार्य शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments