HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गधोली निवासी सेवानिवृत्त लोनिवि कार्मिक दिवान सिंह बिष्ट का निधन,...

अल्मोड़ा : गधोली निवासी सेवानिवृत्त लोनिवि कार्मिक दिवान सिंह बिष्ट का निधन, शोक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां ग्राम गधोली निवासी लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त दिवान सिंह बिष्ट का 76 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है।

दिवान सिंह बिष्ट काफी मिलनसार व लोकप्रिय व्यक्ति थे। वह बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें पीलिया व पथरी की शिकायत भी थी। उनका ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान ही गत 02 जून को उन्होंने ऋषिकेश में ही अंतिम सांस ली। जिसके बाद उनकी पार्थिव देह का अत्यंत गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ था। वह अपने पीछे पुत्र विरेंद्र सिंह व कुंदन सिंह सहित तमाम परिजनों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके निधन से संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके पुत्र विरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके स्वर्गीय पिता का पीपलपानी सोमवार 13 जून, 2022 को उनके आवास पर होगा। उन्होंने सभी ईष्ट—मित्रों से पितृ प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments