बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : सभी अटकलों पर लगा विराम, पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए सीएम

सीएनई रिपोर्टर
देहरादून। आखिरकार सभी राजनैतिक अटकलों पर विराम लग गया और पुष्कर सिंह धामी नए सीएम के रूप में चुन लिये गये हैं। उनके नाम पर अंतिम मुहर लगने के बाद वह सीएम की कुर्सी सम्भालने वाले प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री होंगे। आज शनिवार शाम 3 बजे पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर व पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में भाजपा मुख्यालय देहरादून में विधानमंडल दल की बैठक हुई। जिसमें जिसमें सर्वसम्मति से पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री चुन लिये गये। अब वह शपथ लेने जा रहे हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈
ज्ञात रहे कि धामी इससे पूर्व दो बार से खटीमा से विधायक हैं। भाजपा नेता व विधायक पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर, 1975 को पिथौरागढ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ था। उनके परिवार की तब आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते सरकारी स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। तीन बहनों के पश्चात वह अकेले पुत्र हैं। उनकी माता विश्ना देवी, पत्नी गीता धामी हैं।
उन्होंने वर्ष 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहकर विद्यार्थी परिषद में कार्य किया है। इसी दौरान अलग-अलग दायित्वों के साथ-साथ प्रदेश मंत्री के तौर पर लखनऊ में हुये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में संयोजक एवं संचालन कर प्रमुख भूमिका निभाई। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈
वर्ष 2002 तक वह सीएम के सलाहकार भी रहे। दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए सन 2002 से 2008 तक छह वर्षों तक उन्होंने युवाओं को एकजुट करने में बड़ी भूमिका निभाई। भाजपा सरकार में वर्ष 2010 से 2012 तक शहरी विकास अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2012 के विधान सभा विधान सभा चुनाव में जीत दर्ज कर विधायक खटीमा बने। वर्ष 2020 में उनके पिता सूबेदार शेर सिंह धामी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈
अन्य खबरें
उत्तराखंड बड़ी खबर : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंपा इस्तीफा
ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈
यात्रियों को सुविधा : काठगोदाम से कानपुर के लिए चलने जा रही ये विशेष ट्रेन