HomeBreaking News15 अगस्त से खुल जायेंगे सभी स्कूल, मानव संसाधन विकास मंत्री ने...

15 अगस्त से खुल जायेंगे सभी स्कूल, मानव संसाधन विकास मंत्री ने दिए संकेत….

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बाद से लगातार बंद चल रहे स्कूल—कालेज अगस्त माह से खुल जायेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने साफ कर दिया है कि अगस्त माह में स्कूलों को खोला जायेगा। हालांकि फिलहाल तारीख नही बताई गई है, लेकिन बहुत संभव है कि तमाम स्कूल 15 अगस्त से खुल जायेंगे। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एचआरडी मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को स्कूल पुनः खोलने की योजना पर पत्र लिखा था। इस बात की जानकारी उन्होंने कल ट्वीट के माध्यम से दी थी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था, “समय आ गया है कि कोरोना के सहअस्तित्व को स्वीकार करते हुए देश में स्कूलों की भूमिका नए सिरे से तय की जाए..” इसी के साथ उन्होंने लिखा, स्कूलों को साहसिक भूमिका के लिए तैयार नहीं किया गया तो यह हमारी ऐतिहासिक भूल होगी, स्कूलों की भूमिका पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बच्चों को जिम्मेदार जीवन जीने के लिए तैयार करने की होगी। आपको बता दें, कोरोना वायरस महामारी के कारण दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज मार्च महीने से बंद हैं। ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है, लेकिन इस बात से भी मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है कि कहीं न कहीं छात्रों की पढ़ाई का नुकसान भी हो रहा है।

यह भी जान लें —
जहां राजनैतिक गलियारों में तमाम स्कूल—कॉलेज अब जल्द खोले जाने की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं बुद्धिजीवियों का एक बड़ा वर्ग सरकार से कतई भी जल्दबाजी में कोई कदम नही उठाने का आग्रह कर रहा है। इनका कहना है कि आज पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, वह कोई अच्छा संकेत नही है। यदि स्कूल खुले तो सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों को होगा, क्योंकि उनसे जबरन कुछ नही कराया जा सकता है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments