HomeCovid-19ब्रेकिंग न्यूज : जीआईसी के प्रधानाचार्य मिले कोरोना पॉजिटिव, समस्त विद्यार्थियों की...

ब्रेकिंग न्यूज : जीआईसी के प्रधानाचार्य मिले कोरोना पॉजिटिव, समस्त विद्यार्थियों की हुई जांच, बरती जा रही विशेष सावधानी

ADVERTISEMENTS

सीएनई संवाददाता, सुयालबाड़ी/अल्मोड़ा
यहां क्षेत्र के एक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने होम आइसोलेटेड कर दिया है। वहीं विद्यालय में आने वाले समस्त छात्र—छात्राओं की जांच की गई है। उल्लेखनीय है कि राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ​दीपावली से पूर्व हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। जिसके बाद हाईस्कूल व इंटर में अध्यनरत समस्त छात्र—छात्राओं का कोरोना टैस्ट किया गया है। चूंकि दीपावली व भइया दूज की सरकारी छुट्टी थी, अतएव विद्यालय को अलग से बंद करने की आवश्यकता नही पड़ी। फिलहाल यहां आने वाले छात्र—छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखी जा रही है। विद्यालय प्रशासन द्वारा भी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि यदि सर्दी, जुखाम व बुखार के लक्षण दिखायी दें तो तुरंत जांच करवायें और ऐसी परिस्थिति में संबंधित छात्र विद्यालय नही आये। वहीं जिला अस्पताल अल्मोड़ा में गत दिवस आई पति—​पत्नी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। रैपिड टेस्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह पति—पत्नि उपचार के लिए आए थे, तापमान ज्यादा पाये जाने पर उनकी जांच की गई थी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments