HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : रेप न कर सके तो किशोरी की नाक काटी,...

बागेश्वर ब्रेकिंग : रेप न कर सके तो किशोरी की नाक काटी, माता-पिता को भी किया घायल

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

बागेश्वर। यहां के राजस्व पुलिस क्षेत्र काफलीगैर के गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी से बलात्कार का प्रयास और असफल रहने पर उसकी नाक काटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने विरोध करने पर किशोरी के माता पिता के साथ भी मारपीट की । राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने दो व्यक्तियों पर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने, उसकी नाक काटने और उन पर हमला करने के अलावा ₹20000 की नकदी व सोने के जेवर लूटने का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

मिली जानकारी के अनुसार काफलीगैर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात गिरीश परिहार और संजय मनकोटी नामक व्यक्ति एक घर में घुस गए। जहां उन्होने 17 वर्षीय किशोरी से बलात्कार का प्रयास किया। लड़की ने विरोध किया तो दोनों ने धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी। जब किशोरी के माता पिता मौके पर पहुंचे और उन्होंने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी मारा पीटा। बाद में तीनों का जिला चिकित्सालय बागेश्वर में उपचार किया गया। राजस्व पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

वडोदरा में दर्दनाक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, 15 घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments