NainitalUttarakhand
हल्द्वानी : सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

हल्द्वानी समाचार | चोरगलिया में एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, किसनपुर चोरगलिया निवासी 50 वर्षीय दीपा देवी मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे घर का काम कर रही थी। तभी उसे कोबारा सांप ने डस लिया। वहीं परिजनों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि बिच्छू ने काटा होगा। बाद में कमरे में सांप दिखाई देने पर उसे एसटीएच ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानिए कितना खतरनाक हैं किंग कोबरा (नागराज) | Click Now |
देहरादून से महज 86 किमी दूर यह जगह पर्यटकों को देती हैं सुकून | Click Now |