HomeUttarakhandNainitalछात्राओं ने सीखे मार्शल आर्ट के गुर, 90 दिनी प्रशिक्षण का समापन

छात्राओं ने सीखे मार्शल आर्ट के गुर, 90 दिनी प्रशिक्षण का समापन

ADVERTISEMENTS

रा. उ. मा. विद्यालय स्यात कोटाबाग में आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यात कोटाबाग में चल रहे 90 दिवसीय मार्शल आर्ट आत्मरक्षा बालिका कौशल प्रशिक्षण का समापन हो गया है। मुख्य प्रशिक्षक सौरभ गौड़ ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

छात्राओं ने सीखे मार्शल आर्ट के गुर, 90 दिनी प्रशिक्षण का समापन
छात्राओं ने सीखे मार्शल आर्ट के गुर, 90 दिनी प्रशिक्षण का समापन

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही 90 दिवसीय मार्शल आर्ट आत्मरक्षा बालिका कौशल प्रशिक्षण योजना का तमाम छात्राओं ने लाभ उठाया। इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी एवं कोच सौरभ गौड़ ने संपूर्ण प्रशिक्षण में विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुणों से अवगत कराया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

प्रशिक्षण के समापन पर स्कूल प्रधानाचार्य त्रिभुवन पाण्डे ने सभी बालिकाओं को प्रमाण—पत्र वितरित कीए। विद्यालय स्टॉफ ने मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सौरभ गौड़ का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग से लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए ज़रूरी कौशल मिलते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे खतरों से निपटने के लिए तैयार हो जाती हैं।

इस मौके पर शिक्षक बृजमोहन पाण्डेय, आनन्द बल्लभ बेलवाल, हेमलता लोहनी, गणेश सिंह बिष्ट, कमला अधिकारी, वरिष्ठ सहायक प्रशांत शर्मा, हितेश पंत ने सभी बालिकाओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments