उत्तराखंड की शांत वादियां, झरने, बुग्याल, प्राकृतिक गुफाएं, शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं।

यही कारण हैं कि मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी से परेशान पर्यटक ठंडी हवाओं का आनंद लेने पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

ऐसे में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से महज 86 किलोमीटर दूर स्थित हिल स्‍टेशन प्रकृति से सीधा रूबरू करवाता है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं ठंडे मौसम और प्राकृतिक नजारों घिरे जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर (Jaunsar-Bawar) के चकराता क्षेत्र की। चकराता में बहुत से पर्यटन स्थल हैं जहां पर्यटक घूम सकते  है।

चकराता में पर्यटक देववन, टाइगर फाल, खडंबा, कोटी कनासर, मुंडाली, मोइला टाप, बुधेर गुफा, सनराइज प्वाइंट, चिंता हरण महादेव, चिरमिरी टाप घूम सकते है।

चकराता में कहां घूमें? |  Where to visit in Chakrata?

चकराता में पर्यटकों के रहने के लिए कई सारे होम स्टे, रिसार्ट व होटल उपलब्ध हैं। यहां के होमस्टे रिजॉर्ट में पारंपरिक व्यंजन भी पर्यटकों को परोसे जाते हैं।

चकराता पर्यटन स्थल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लगभग 86 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

कैसे पहुंचे चकराता? | How to reach Chakrata?

पर्यटक देहरादून से मसूरी-नागथात और विकासनगर-कालसी होकर बस, टैक्सी या अन्य छोटे वाहनों से चकराता पहुंच सकते हैं।

जौलीग्रांट (देहरादून) चकराता से 113 किमी. की दूरी पर स्थित निकटतम हवाई अड्डा है। निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून है।