HomeUttarakhandBageshwarअविश्वसनीय: 30 साल बाद घर लौटा मां लाडला (​पढ़िये एक अद्भुत कहानी)

अविश्वसनीय: 30 साल बाद घर लौटा मां लाडला (​पढ़िये एक अद्भुत कहानी)

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

— सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निभाई बड़ी भूमिका

दीपक पाठक, बागेश्वर

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें


तीन दशक पहले घर से लापता मां का एक लाडला अचानक घर लौट आया। अपने लाडले को देख मां ने उसे गले लगाया और काफी देर तक गले से लगाए रखते हुए खुशी व उम्मीद की अश्रुधारा छोड़ी। साथ ही पुत्र को वापस लाने वाली टीम की झोली बुजुर्ग मां ने ढेरों आशीर्वाद से भर दी। घर लौटा बेटा स्वजनों से एक अर्से बाद मिलकर खुशी के आंसू थाम नहीं सका। इस पूरी कहानी ने ‘जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय’ वाली कहावत को चरितार्थ किया है।
बात ये है कि दुग नाकुरी तहसील के सुरकाली गांव निवासी 45 वर्षीय दिनेश पुत्र गोविंद गिरी 1992 में घर से नौकरी करने चला गया था। वह तीस वर्ष तक घर नहीं लौटा। गत दिनों जब अचानक घर पहुंचा, तो स्वजनों को उसके सकुशल घर पहुंचने पर यकीन नहीं हुआ। वे कुछ देर उसे देखते रह गए, मानो कोई सपना देख रहे हों। इसके बाद हकीकत सामने आई तो बुजुर्ग मां ने उसे गले लगाकर ममत्व बरसा दिया। साथ ही मां—बेटा दोनों की आसूंओं की धार छूटी। मां जानकी देवी ने बताया कि दिनेश भाइयों में सबसे बड़ा है। उसके भाई भूपेंद्र और पवन हैं। वह तीस वर्ष से लापता था। (ख़बर जारी है, आगे प​ढ़ें)

ये है वापसी की कहानी
19 जून 2021 में अहमदनगर जिले के राहता शहर से स्नेह मनोयात्री पुनर्वसन केंद्र अहमदनगर की टीम जब रेस्क्यू कर रही थी, तो दिनेश सड़क पर बदहवास हालत मिला। मनोचिकित्सक डा. नीरज करंदीकर की देखरेख में उसका उपचार हुआ। यहां से दिनेश को अपना घर आश्रम, दिल्ली शिफ्ट किया गया। जहां पर श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन के ट्रस्टी और रैमन मैग्सेसे अवार्डी डा. भरत वाटवानी के अधीन मानसिक उपचार हुआ। सोशल वर्कर नितिन व मुकुल ने दिनेश की काउंसिलिंग की। तंदरूस्त होने पर उसने अपना नाम, पता बताया। तब उसे घर पहुंचाने की तैयारी हुई। श्रद्धा फाउंडेशन संस्था से जुड़े बरेली के मनोवैज्ञानिक शैलेश कुमार शर्मा व विधि अर्पिता सक्सेना उसे लेकर उसके गांव चले। तब वह घर पहुंचा। जैसे ही वह गांव पहुंचा तो गांव वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्वजनों ने इस टीम का आभार जताया। टीम ने सारी कहानी परिजनों को बताई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments