सीएनई रिपोर्टर रानीखेत
रक्षा संपदा संपत्ति से संबंधित मामलों को लेकर परेशान चल रहे नागरिकों को आज बड़ी राहत मिली। यहां लंबे अरसे के बाद रक्षा संपदा अधिकारी विवेक सिंह ने जन समस्याओं को लेकर शिविर लगाया।
भूमियों से संबंधित जन समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित शिविर यहां सहायक संपदा कार्यालय रानीखेत में लगाया गया। इस मौके पर Defence Estates Officer (DEO) विवेक सिंह ने बताया कि रानीखेत में रक्षा संपदा भूमि तथा कैंट की भूमि में रह रहे लोगों की मुख्यतः लीज, म्यूटेशन तथा कब्जा धारको के एपलिकेशन आयी हैं। जिन पर जांच के साथ शीग्र समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने सुझाव दिए कि तमाम लोग रक्षा संपदा सम्पति की गाइडलाइन की जानकारी रखें, जिससे स्वतः ही समस्या का कुछ हद तक निराकरण हो जाये। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगो को आश्वासन दिया कि ए.डी.ओ रक्षा संपदा उप कार्यालय रानीखेत छावनी में अपनी समस्या एपलिकेशन माध्यम से उच्च कार्यालय समस्याओं का अवलोकन करेंगे।
अंत में उन्होंने सभी लोगों की समस्या सुनने के बाद कहा कि जो लोग कैंप में नहीं आए हैं उनकी समस्याओं के लिए जल्द ही प्लान करके अग्रिम कैंप लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में उनके साथ कैंट अधिशासी अधिकारी कुणाल रोहिला, ए.डी.ओ. उप कार्यालय एस.के. श्रीवास्तव, केंट एकल सदस्य मोहन नेगी, अजय प्रताप आदि केंट के अधिकारी मौजूद थे।