कोरोना संक्रमित पांच माह के बच्चे की हल्द्वानी में मौत
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ते केसों ने आज छलांग लगा दी और शतक पार कर लिया। आज अल्मोड़ा जनपद में कोरोना पॉजिटिव केसों में काफी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। आज जिले में कुल 102 नये केस सामने आए हैं। इनमें 73 केस हवालबाग, 02 ताकुला, 01 भैसियाछाना, 02 लमगड़ा, 05 धौलादेवी, 05 द्वाराहाट, 02 चौखुटिया, 03 सल्ट, 05 भिकियासैन, 02 देघाट एवं 02 रानीखेत से आए हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या 255 हो गई है।
ADVERTISEMENTS
बागेश्वर में आज 62 मामले बागेश्वर जिले में आज 62 नये मामले आए। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 99 हो गई है। जिनमें से 04 का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है जबकि 95 घर में आइसोलेशन में हैं। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि आज जनपद से जांच के लिए 975 सैंपल भेजे गये हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।