HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नहर में गिरी; महिला की मौत, पांच...

किच्छा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नहर में गिरी; महिला की मौत, पांच गंभीर घायल

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर | पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को किच्छा सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। जहां पर चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही है। मृतका अपने भाई की मौत के बाद मायके जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 9:45 बजे करीब सूचना मिली कि पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में गिर गई। सूचना पर तत्काल मौके पर थाना पुलिस पहुंची और कार में बैठे 6 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर किच्छा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बबीता नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक बबीता पति और अन्य लोगों के साथ अपने मायके मुरादाबाद जा रही थी। हाल ही में मृतका के भाई का देहांत हुआ था। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

त्रिवेंद्र रावत ने संसद में उठाया अवैध खनन का मुद्दा; बोले- लोकल प्रशासन की मदद से ओवरलोड भरे जा रहे ट्रक

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments