HomeUttarakhandNainitalसिरसा में ​तेंदुए की दहशत, लगातार गश्त, लगाया गया पिंजरा

सिरसा में ​तेंदुए की दहशत, लगातार गश्त, लगाया गया पिंजरा

📌 वन क्षेत्राधिकारी ने की सावधान रहने की अपील

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। ग्राम सभा सिरसा में व्याप्त तेंदुए के आतंक को देखते हुए क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्य के ​नेतृत्व में विभाग की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में गश्त की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उल्लेखनीय है कि गत दिनों सभा सिरसा, तोक चौनीखेत में तेंदुए ने एक बालिका मिताली जीना पुत्री अनूप जीना पर अचानक हमला कर दिया था। जिसमें वह बाल—बाल बची। हालांकि तेंदुआ एक गर्भवती बकरी अपने साथ ले गया। जिससे पशु पालक को बड़ी आर्थिक क्षति पहुंची है।

सिरसा में ​तेंदुए की दहशत, लगातार गश्त, लगाया गया पिंजरा
सिरसा में ​तेंदुए की दहशत, लगातार गश्त, लगाया गया पिंजरा

सावधान रहें क्षेत्रवासी

घटना के बाद से वन विभाग की टीम द्वारा गश्त जारी है। जिसमें वन दरोगा बृजेश विश्वकर्मा, वन रक्षक विपिन बिष्ट, वाचर दिवान बिष्ट आदि शामिल हैं। इधर गुलदार को कैद करने के लिए वन विभाग द्वारा क्षेत्र में पिंजरा भी लगा दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी ने लोगों से संभावित खतरे को देखते हुए सावधान रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments