HomeDelhiबिहार जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

बिहार जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

नई दिल्ली| दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हाल ही में बिहार में जहरीली शराब कांड में कथित रूप से शामिल मास्टरमाइंड व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसमें कम से कम 80 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस ने अनुसार जहरीली शराब से लोगों की जान लेने वाले मास्टमाइंड की पहचान रामबाबू महतो के रूप में हुई है। बिहार में कथित तौर पर जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बयान में कहा है कि महतो सारण जिले के मशरक पुलिस थाना और इसुआपुर थाने में दर्ज दो मामलों में आरोपी है।

जहरीली हादसे के बाद महतो बिहार से फरार होकर दिल्ली आ गया था। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि महतो यहां कहीं छिपा हुआ है। इसमें कहा गया है कि निगरानी और विशिष्ट जानकारी के आधार पर आरोपी को पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सात से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए महतो की गिरफ्तारी की जानकारी बिहार पुलिस के साथ साझा की गई है।

पुलिस ने बताया कि मास्टमाइंड महतो किसान परिवार से है और परिवार में चार भाई और दो बहनें हैं। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। बिहार में हालांकि शराबबंदी के कारण उसे जल्दी और आसानी से पैसा कमाने की सूझी। वह कथित तौर पर नकली शराब बनाने और उसकी बिक्री करने में लग गया।

स्वागत 2023 : 31 के जश्न के लिए सजा होटल शिखर, पहाड़ी व्यंजनों का विशेष इंतजाम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments