31 के जश्न के लिए सजा होटल शिखर, पहाड़ी व्यंजनों का विशेष इंतजाम

✒️ बोन फायर व म्यूजिक की व्यवस्था ✒️ आज शाम 07 बजे से शुरू हो जायेगा जश्न अल्मोड़ा। नगर के सुप्रसिद्ध व प्रतिष्ठित होटल शिखर…

होटल शिखर

✒️ बोन फायर व म्यूजिक की व्यवस्था

✒️ आज शाम 07 बजे से शुरू हो जायेगा जश्न

अल्मोड़ा। नगर के सुप्रसिद्ध व प्रतिष्ठित होटल शिखर में नव वर्ष 2023 के स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं। सैलानियों के लिए बोन फायर के साथ पहाड़ी व्यंजन भी तैयार किए जा रहे हैं। इस बार का नया साल यहां विशेष होने जा रहा है।

होटल शिखर, अल्मोड़ा

उल्लेखनीय है कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आज 31 का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी नगर क्षेत्र पहुंचे हैं। पर्यटक जहां आज की रात नए साल का जश्न मनायेंगे, वहीं नव वर्ष की पहली सुबह 01 जनवरी, 2023 को आस-पास के पर्यटक स्थलों का भ्रमण करेंगे। जनपद के विभिन्न ऐतिहासिक मंदिर व पहाड़ों का नैसर्गिक सौंदर्य यहां आने वाले सैलानियों को बहुत भाता है। यहां दिल्ली, नोएडा, उत्तर प्रदेश, मुंबई के अलावा उत्तराखंड के कई अन्य क्षेत्रों से भी सैलानी नया साल मनाने प्रतिवर्ष आते हैं।

होटल शिखर, अल्मोड़ा

ज्ञातव्य हो कि अल्मोड़ा अपनी समृद्धकालीन सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक छटा, ऐतिहासिक देव मंदिरों के चलते हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। 31 के जश्न के लिए यहां के अधिकांश होटल, रिसोर्ट में तैयारी चल रही है। होटल प्रबंधकों ने सैलानियों के मनोरंजन के लिए भी भरपूर इंतजाम किये हैं।

होटल शिखर, अल्मोड़ा

इधर होटल शिखर पर्यटकों के स्वागत में दुल्हन की तरह सज गया है। होटल का परिसर आकर्षक झालरों व रंगीन रोशनियों से सरोबार है। यहां अन्य व्यंजनों के अलावा उत्तराखंड के पारंपरिक कुमाउनी व्यंजनों का भी सैलानी रसास्वादन करना पसंद करते हैं।

इधर इस संबंध में होटल शिखर के प्रोपराइटर व पर्यटन प्रेमी राजेश बिष्ट ने बताया कि नए साल 2023 के स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं। पर्यटक काफी संख्या में पहुंच चुके हैं। इस बार यहां पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के अंतर्गत गोहत की दाल, भट्ट की दाल, आलू के गुटके, खीरे का रायता, मूली का थेचुआ, मडुवे की रोटी, भांग की चटनी, झंगोरे की खीर तैयार है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बोन फायर व म्यूजिक का भी इंतजाम किया गया है। शाम सात बजे से यहां 31 का जश्न शुरू हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *