HomeUttarakhandAlmoraहिमालय कार्निवाल: पिथौरागढ़ में स्थानीय कला-संस्कृति और व्यापारिक गतिविधियों का संगम

हिमालय कार्निवाल: पिथौरागढ़ में स्थानीय कला-संस्कृति और व्यापारिक गतिविधियों का संगम

╰┈➤ दिसंबर में पांच दिन रहेगी धूम, तैयारियों पर जिला प्रशासन ने किया चिंतन-मनन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़: जनपद में सांस्कृतिक विविधता, कला संस्कृति एवं व्यापारिक गतिविधियों का संगम कराने वाला ‘हिमालयन कार्निवाल’ का भव्य आयोजन आगामी दिसंबर माह में होगा। जिसकी तैयारियों पर जिला प्रशासन ने चिंतन मनन करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। जिसमें कार्निवाल के आयोजन की रूपरेखा, नाम, लोगो, आयोजन स्थल, तिथि समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में प्रस्तावित हुआ कि पांच दिन चलने वाला हिमालयन कार्निवाल का आयोजन नगर के देव सिंह मैदान में किया जाएगा। इसमें जनपद की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं एवं कला को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्थानीय एवं विभिन्न क्षेत्र के कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों को भी अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कार्निवाल में स्थानीय उत्पादों एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न व्यापारिक एवं प्रदर्शनी स्टॉल लगाने की योजना है।

जिलाधिकारी भटगांई ने कहा कि हिमालयन कार्निवाल को जनपद की विशिष्ट लोक संस्कृति, परंपराओं, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों एवं प्रतिभाओं को व्यापक मंच प्रदान करने वाले आयोजन के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने आयोजन की तैयारियों के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को आकर्षक एवं व्यवस्थित स्वरूप देने के निर्देश दिए। बैठक में कार्निवाल की तिथि, आयोजन के नाम एवं लोगो सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने इस आयोजन में स्थानीय लोगों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि हिमालयन कार्निवाल जनपद की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न, उप निदेशक पर्यटन अतुल भंडारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments