HomeNationalलद्दाख हादसे में शहीद नौ सैनिकों की पहचान, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया...

लद्दाख हादसे में शहीद नौ सैनिकों की पहचान, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख

ADVERTISEMENTS

लद्दाख | सेना ने रविवार को उन नौ सैनिकों की पहचान की है जो शनिवार को लद्दाख में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से अपनी जान गंवा बैठे।

हादसे में मृत जवानों की पहचान नायब सूबेदार रमेश लाल, हवलदार महेंद्र सिंह, हवलदार विजय कुमार, नायक एन चंद्र शेखर, नायक तेजपाल, ग्रेनेडर मन मोहन, ग्रेनेडर अंकित, ग्रेनेडर तरणदीप सिंह और ग्रेनेडर भोइट वैभव के रूप में हुई है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

इस बीच जनरल ऑफिसर कमांडिंग फायर एंड फ्यूरी क्रॉप ने लद्दाख हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

रक्षा अधिकारियों ने कहा, हादसा शनिवार को लद्दाख में लेह जिले के क्यारी शहर से सात किलोमीटर दूर उस समय हुआ, जब सेना के तीन वाहनों का एक छोटा काफिला इलाके में जा रहा था और इसी दौरान एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में नौ सैनिकों की मौत हो गयी। जबकि एक जवान घायल हो गया। वाहन में सेना के 10 जवान सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

धनखड़, मोदी ने लद्दाख हादसे पर दुःख जताया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में सड़क दुर्घटना में सेना के नौ जवानों की मौत की घटना पर गहन दुःख जताया है।

धनखड़ ने अपने शोक संदेश में कहा , “लद्दाख में सड़क दुर्घटना में हमारे बहादुर सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

मोदी ने ट्वीट किया , “लेह के पास दुर्घटना से दुःख हुआ जिसमें हमने भारतीय सेना के कर्मियों को खो दिया है। राष्ट्र के प्रति उनकी समृद्ध सेवा सदैव याद रखी जायेगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएँ। जो लोग घायल हैं वे जल्द से जल्द ठीक होने की कामना।”

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने शोक संदेश में कहा, “लद्दाख में सड़क हादसे में सेना के जवानों की जान जाने से बेहद दुखी हूं। राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान और निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना।”

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मृत सैनिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “लद्दाख में दुखद सड़क दुर्घटना से बहुत दुखी हूं।”

दुःखद खबर, सेना का ट्रक खाई में गिरा; 9 जवान शहीद- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments