देश के लिए बेहद दुःखद खबर, सेना का ट्रक खाई में गिरा; 9 जवान शहीद

0
देश के लिए बेहद दुःखद खबर, सेना का ट्रक खाई में गिरा; 9 जवान शहीद

लद्दाख | भारत के लिए लद्दाख से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है, शनिवार शाम लद्दाख में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हैं। हादसा क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर कारू गैरीसन के पास हुआ। जानकारी मिलते ही सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि, एक एएलएस वाहन जो लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, आज शाम 5:45-6 बजे करीब क्यारी शहर से 7 किमी दूर वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई जबकि एक जवान घायल जिसे अस्पताल ले जाया गया है। वाहन में 10 जवान सवार थे।

जानकारी मिलते ही सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है। अभी घटना से जुड़ी अन्य जानकारी नहीं मिली हैं।

राजनाथ सिंह ने हादसे पर जताया दुःख

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

अग्निवीर वायु भर्ती में शामिल होने का एक और मौका, बढ़ाई गई आवेदन की तिथि- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS